फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी, फ्रिज, एसी के लिए सरकारी बैंक देंगे कर्ज

Tue, 23 Oct 2012 11:54 PM IST
नई दिल्ली/प्रशांत श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
छह साल पहले टीवी, फ्रिज, एसी आदि के लिए कर्ज देने से तौबा कर चुके सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अब एक बार फिर इस कारोबार में उतर गए हैं। ऐसे में ग्राहक बैंकों से दो लाख रुपये तक के लोन टीवी, फ्रिज, लैपटॉप जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद के लिए ले सकते हैं। ग्राहकों को इसके लिए 13-15 फीसदी का ब्याज चुकाना होगा। बैंक ऐसा कॉरपोरेट लोन की मांग में आई कमी को देखते हुए अपने पास पड़ी नकदी का इस्तेमाल करने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


केनरा बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंक इस समय कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों के लिए नई स्कीम लेकर आया है। इसके तहत एक लाख रुपये तक और दूसरी स्कीम में दो लाख रुपये तक के कर्ज बैंक देगा। बैंक इसके लिए 13-14 फीसदी ब्याज ले रहा है। बैंक त्योहारी मौसम को देखते हुए प्रोसेसिंग फीस में छूट और प्री-पेमेंट पेनॉल्टी नहीं ले रहा है।

इसके अलावा जिन ग्राहकों ने केनरा बैंक से होम लोन लिया है उन्हें बैंक दो लाख रुपये तक का लोन होम लोन की ब्याज दर पर दे रहा है। बैंक इसके लिए 75 फीसदी तक राशि फाइनेंस कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक भी इसी तरह कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन 15 फीसदी की ब्याज पर दे रहा है। बैंक इसके तहत ग्राहकों से त्योहारी स्कीम में कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ले रहा है। बैंक की यह स्कीम 30 नवंबर 2012 तक लागू है।
विज्ञापन


इंडियन बैंक के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस समय बैंकों के पास नकदी काफी बढ़ गई है। कॉरपोरेट लोन की मांग कम होने से कर्ज की मांग नहीं आ रही है। ऐसे में बैंकों ने करीब छह साल बाद एक बार फिर से कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और पर्सनल लोन देने की शुरुआत की है।

इंडियन बैंक भी जल्द ही इन उत्पादों के लिए लोन देने की स्कीम लांच करेगा। पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारी ने बताया कि बैंक पर्सनल लोन के तहत ही कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन दे रहा है। इसके लिए बैंक 13-15 फीसदी की ब्याज दर पर लोन देगा।
विज्ञापन


कंज्यूमर लोन का क्या है ट्रेंड
--ज्यादातर बैंक वेतनभोगी कर्मचारियों को लोन में दे रहे हैं तरजीह।
--लोन के लिए आपको उत्पाद की कीमत का देना होगा कोटेशन।
--कोटेशन के आधार पर बैंक 75-80 फीसदी राशि देंगे कर्ज।
--कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनियां बजाज कैपिटल, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड आदि के साथ समझौते कर जीरो फीसदी ब्याज पर भी दे रही है लोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें