फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ और सस्ता, जानिए क्या रहा भाव

Fri, 30 Aug 2013 07:55 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम और 625 रुपए गिरकर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग और ज्वैलर्स की तरफ से उठाव नहीं रहने के चलते चांदी के दाम भी 1,710 रुपए घटकर 54,000 रुपए प्रति किलो रहे।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने में आई गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी सेंटीमेंट कमजोर बना रहा।

पढ़ें, अब आपके घर का भी सोना खरीदेगा बैंक
सिंगापुर में सोने के भाव 0.4 फीसदी गिरकर 1,402.65 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। चांदी भी 0.6 फीसदी नरम पड़कर 23.73 डॉलर प्रति औंस रही।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 625 रुपए की गिरावट आई और भाव क्रमश: 31,700 और 31,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहे। सोने की आठग्रामी गिन्नी 25,300 रुपए प्रति पर टिकी रही।
विज्ञापन


पढ़ें, रुपए की लाचारी से नए शिखर पर सोना
चांदी हाजिर के भाव 1,710 रुपए घटकर 54,000 रुपए प्रति किलो पर आ गए। चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,300 रुपए नीचे 54,000 रुपए प्रति किलो पर बोला गया।

चांदी के सिक्कों के दाम भी 1,000 रुपए घट गए। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 88,000 और बिकवाली 89,000 रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

सोने के आयात मूल्य में बढ़ोतरी
सरकार ने सोने की आयात टैरिफ वैल्यू बढ़ाकर 461 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी की 803 डॉलर प्रति किलो कर दी है। इस सप्ताह सोने के भाव के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सरकार ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इससे पहले सोने की आयात टैरिफ वैल्यू 432 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी की 697 डॉलर प्रति किलो थी।

टैरिफ वैल्यू वह आधार मूल्य होता है, जिसके आधार पर सरकार सोने के आयात पर सीमा शुल्क का निर्धारण करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें