औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग में आई तेजी से घरेलू सराफा बाजार में चांदी के भाव 1,080 रुपए मजबूत होकर 55,430 रुपए प्रति किलो हो गए।
वहीं, निचले भाव पर निवेशकों और थोक कारोबारियों की खरीदारी से सोना 440 रुपए बढ़कर 31,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चार दिन की गिरावट के बाद सोने के दाम में रिकवरी हुई।
कारोबारियों का कहना है कि थोक बाजार में कम दाम पर खरीदारी और निवेशकों द्वारा फंड को इक्विटी मार्केट से बुलियन में ले जाने से सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई।
वहीं, डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर होने से कीमतों में तेजी आने की आशंका से भी सराफे के भाव बढ़ गए। वैश्विक बाजार में नरमी रही।
लंदन में सोने के भाव 0.3 फीसदी गिरकर 1,387.45 डॉलर प्रति औंस रह गए। चांदी भी 0.3 फीसदी नरम पड़कर 24.07 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
घरेलू बाजार में सोने की आठ ग्रामी गिन्नी के भाव 25,100 रुपए प्रति रह गए। चांदी सिक्कों के दाम 1,000 रुपए टूट गए। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 88,000 और बिकवाली के 89,000 रुपए प्रति सैकड़ा रह गए।