फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने ने दिखाई चमक, जानिए भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 220 रुपये बढ़कर 29,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
विज्ञापन


हालांकि, औद्योगिक मांग सुस्त रहने से चांदी 30 रुपये फिसलकर 43,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि थोक और खुदरा दोनों ही बाजारों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र सोने की खरीदारी तेज रही।
विज्ञापन

लंदन में भी बढ़ गए भाव

दूसरी ओर, विदेशी बाजारों में भी तेजी का रुख रहा। लंदन में सोने के भाव 0.1 फीसदी ऊपर 1,309.54 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। घरेलू बाजार में सोने की तेजी का असर उसके सिक्कों पर भी पड़ा और भाव 100 रुपये बढ़कर 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम हो गए। चांदी सिक्कों में भी 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली 82,000 और बिकवाली 83,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें