कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच ऊंची कीमतों पर मुनाफा वसूली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 200 रुपये लुढ़क कर 30,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना तीन सप्ताह के टॉप 30,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था।
औद्योगिक मांग में नरमी से चांदी भी 600 रुपये घटकर 43,300 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि ऊंचे भाव पर बाजार में मुनाफा वसूली के अलावा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के निवेशकों के आकलन से विदेशी बाजारों में सोने के भाव कमजोर हुए।