फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या है भाव?

Tue, 20 Aug 2013 08:21 PM IST
नई दिल्ली। एंजेसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नरमी और स्थानीय स्तर पर मांग कम रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही। मंगलवार को सोने के दाम 235 रुपये घटकर 31,125 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।
विज्ञापन


चांदी के दाम 455 रुपये गिरकर 50,155 रुपये प्रति किलो रह गए। पिछले कारोबारी दिवस रुपये में 165 रुपये की नरमी आई थी। चांदी सिक्कों के भाव में 3,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तगड़ी गिरावट आई।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी बाजारों में सराफे में नरमी है, जिसका असर घरेलू बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ रहा है। सिंगापुर में सोने के भाव 0.28 फीसदी उतरकर 1,361.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। जबकि, चांदी के भाव 1.90 फीसदी नीचे 22.75 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक के भाव में 235 रुपये की गिरावट आई और भाव क्रमश: 31,125 रुपये और 30,925 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए।

सोने की आठग्रामी गिन्नी 100 रुपये उतरकर 24,900 रुपये प्रति पर रही। गिरावट का यह रुझान चांदी में भी बना रहा। चांदी हाजिर के भाव 455 रुपये घटकर 50,155 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 635 रुपये नीचे 49,855 रुपये प्रति किलो पर बोला गया। चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपये तगड़ी गिरावट देखी गई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 85,000 और बिकवाली के 86,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें