फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतालवी नौसैनिक बोले, नहीं लौटेंगे भारत

Tue, 20 Aug 2013 08:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली के दो नौसैनिकों द्वारा दो भारतीय मछुआरों की हत्या के मामले की जांच में देरी होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन


इन नौसैनिकों के चार साथियों ने गवाह के तौर पर भारत आने से इंकार कर दिया है। जबकि यह चारों इस केस में अहम गवाह हैं।

15 फरवरी, 2012 को जिस समय मासिमिलिआनो लातारे ओर साल्वातोर गिरोने ने दो मछुआरों को गोली मारी, उस समय यह चारों भी इटली के जहाज ‘एन्रिका लेक्सी’ में मौजूद थे। इसी के चलते गवाह के तौर पर पेश होने के लिए एनआईए ने चारों नौसैनिकों को समन भेजा था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार चारों ने संदेश दिया है कि वह गवाह के तौर पर भारत आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने को तैयार हैं या फिर एनआईए की एक टीम इटली आकर उनसे पूछताछ कर सकती है। चाहे तो उन्हें लिखित सवाल भी भेजे जा सकते हैं, जिनका जवाब वह भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि एनआईए ने इन सभी प्रस्तावों को खारिज कर दिया क्योंकि दोनों देशों के बीच हुए करार के मुताबिक इटली को भारत को सहयोग करना होगा।

सूत्रों ने यह भी बताया कि चारों गवाहों के भारत आने से इंकार करने के बाद गृह मंत्रालय आगे की कार्रवाई के लिए कानून मंत्रालय से सलाह मशविरा कर रहा है। दोनों आरोपी इतालवी नौसैनिक भारत आने के बाद से ही इटली के दूतावास में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें