फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर सोना हुआ सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के मौके पर भी सोने की खरीदारी को लेकर ग्राहकों ने खास उत्साह नहीं दिखाया। इसकी वजह से सोने की कीमतें 195 रुपये गिर कर 30,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहीं।
विज्ञापन


चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और चांदी 430 रुपये गिर कर 41,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

स्थानीय कारोबारी राकेश आनंद ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर ज्वैलर्स और खुदरा ग्राहकों की खरीदारी की जवह से बिक्री तो बढ़ी लेकिन इससे सोने की गिरती कीमतों को रोकने में मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

फिर भी कम हुए दाम

अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है और इस दिन आम तौर पर लोग स्वर्ण आभूषणों की खरीद करते है लेकिन आर्थिक मंदी और महंगाई की वजह से पिछले वर्ष भी इस दिन कारोबार सुस्त रहा था।

शुक्रवार को भी ग्राहकी नहीं आने से बाजार में लगभग सन्नाटा फैला रहा है। वैवाहिक सीजन के दौरान अक्षय तृतीया पर स्वर्ण आभूषणों की मांग अधिक रहती थी लेकिन अब इस दिन खरीद करने का ट्रेंड बदल रहा है।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका में गैर कृषि रोजगार का आंकड़ा आने वाला है। इस सप्ताह की शुरूआत में अमेरिका के खराब आर्थिक आंकडो से पीली धातु की चमक बढने की संभावना बनी थी लेकिन यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव का असर पर इस पर देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें