सोने की कीमतें शुक्रवार को 440 रुपये गिर कर तीन माह के न्यूनतम स्तर 27,010 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गईं। वैश्विक स्तर पर कमजोर ट्रेंड को देखते हुए स्टॉकिस्टों की ओर से की गई जोरदार बिकवाली की वजह से कीमतों में बड़े पैमाने पर गिरावट आई है।
इसके अलावा सोने की कमजोर मांग ने भी कीमतों की गिरावट में योगदान किया। चांदी में भी लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और यह 100 रुपये गिर कर 40,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। औद्योगिक ईकाइयों और क्वायन मेकर्स की ओर से मांग कमजोर रहने की वजह से चांदी की कीमतों में कमी आई है।