फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के सीजन में भी फीकी पड़ी सोने की चमक, क्यों?

Sat, 22 Nov 2014 09:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की कीमतों में एक बार फिर कमी देखने को मिली है। शादियों के सीजन में लगातार सोने की कीमत घट रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोने की कीमत 26,750 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई। शुक्रवार को सोने की कीमतों में 30 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत का यहीं स्तर रहा।

पिछले सालों की तुलना में सोने की कीमत आगे भी गिर सकती है। क्योंकि सरकार सोने के आयात पर शिंकजा कसने की तैयारी कर रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की मांग भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चांदी की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। चांदी की कीमतों में 300 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी 36,500 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

कीमतों में कमी को लेकर कारोबारियों का कहना है कि बाजार में सोने की मांग कम हुई है।

सिंगापुर में भी सोने की कीमतों में गिरावट दज्र की गई है। वहां सोने की कीमत 1,193.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें