फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के दाम में 1250 रुपये की रिकॉर्ड गिरावट

Sun, 14 Apr 2013 01:23 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे सुरक्षित निवेश समझे जाने वाले सोने को बाजार ने बड़ा झटका दिया है। शनिवार को 1250 रुपये की रिकॉर्ड गिरावट के साथ सोना 28,350 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज गिरावट और सटोरियों की भारी बिकवाली के चलते सोने की कीमतें धराशायी हुई हैं। यही हाल चांदी का है। चांदी भी पिछले दो दिनों में करीब 2500 रुपये की गिरावट के साथ 50,100 रुपये प्रति किग्रा तक फिसल गई है।

अमेरिका में घटी सोने की खुदरा बिक्री और साइप्रस की मंदी से निकलने केलिए सोना बेचने की तैयारी का असर भी सोने के भाव पर पड़ रहा है।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव गिरने और वायदा बाजार में बढ़ी बिकवाली के चलते सोना 28,350 (99.9 शुद्धता) रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया है। उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए अगले दो-तीन दिन अनिश्चिता से भरे रहेंगे।
विज्ञापन


वहीं शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा में सोना 28 हजार के नीचे चला गया है। सोने की तरह चांदी में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार को करीब 2500 रुपये की गिरावट के बाद चांदी का भाव 50,100 प्रति किग्रा रहा। एमसीएक्स पर भी चांदी 48,550 प्रति किग्रा तक गिरी। माना जा रहा है कि सोने और चांदी की कीमतों में अभी और गिरावट आ सकती है।

सोना खरीदने का अच्छा मौका
सोने में गिरावट, उन लोगों के लिए झटका है, जिन्होंने कुछ महीने पहले 32-33 हजार के रेट पर खरीद की थी। पिछले साल 26 नवंबर को सोना 32,975 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली बुलियन एंड ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके गोयल ने बताया कि शनिवार को स्थानीय बाजार में सोना 27,900 के भाव तक गिरा। सोने का इतना कम भाव करीब एक-सवा साल पहले था। महंगाई की वजह से हिचक रहे लोगों के लिए सोना खरीदने का यह अच्छा मौका है।

12 साल की तेजी पर ब्रेक
सोने में आई गिरावट ने पिछले 12 साल से जारी तेजी का सिलसिला थाम दिया है। सोने का दाम हमेशा बढ़ता ही है, यह धारणा भी गलत साबित हो रही है। दुनिया भर में सोने का भाव तय करने वाले न्यूयार्क के बाजार में गत शुक्रवार को न्यूयॉर्क में सोना 6 फीसदी की गिरावट के साथ डेढ़ साल के न्यूनतम स्तर 1477 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सितंबर, 2011 में 1920 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें करीब 20 फीसदी गिर चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें