फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 हजार से नीचे पहुंचा सोना, खरीदने का अच्छा मौका

Wed, 26 Jun 2013 06:16 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना खरीदने का यदि लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। सोने के भाव घरेलू सराफा बाजार में 27 हजार से नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को स्थानीय बाजार में सोना 620 रुपये सस्ता होकर 26,680 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिका। यह सोने का पिछले एक माह का निचला भाव है।

सोने के साथ-साथ चांदी में भी नरमी का रुख रहा। चांदी के दाम 1,000 रुपये उतरकर 40,500 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने के दाम गिरने से स्थानीय थोक कारोबारियों द्वारा भारी बिकवाली ने सोने को कमजोर किया।

वहीं, औद्योगिक मांग और सिक्का बनाने वाली फर्मों की तरफ से डिमांड नहीं रहने से चांदी के दाम घट गए। कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 33 माह के निचले स्तर तक पहुंच गया।

सिंगापुर में सोने के भाव 2.6 फीसदी गिरकर 1,244 डॉलर प्रति औंस पर आ गए, जो 13 सितंबर 2010 के बाद का सबसे निचला स्तर है। चांदी भी 4.5 फीसदी उतरकर 18.79 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन


अगस्त 2010 के बाद चांदी का यह न्यूनतम भाव है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार को देखते हुए फेड रिजर्व द्वारा राहत पैकेज वापस लेने की अटकलों ने निवेशकों को सोने से दूर किया है।

घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 620 रुपये की गिरावट रही और भाव क्रमश: 26,680 रुपये और 26,480 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। गत 28 मई के बाद सोने का यह सबसे निचले स्तर पर है।

सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 200 रुपये सस्ती होकर 24,000 रुपये प्रति रह गई। नरमी का यही रुझान चांदी में भी देखा गया। चांदी हाजिर 1,000 रुपये घटकर 40,500 रुपये प्रति किलो में बिकी।
विज्ञापन


जबकि, चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 1,025 रुपये नीचे 39,590 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्के में 2,000 रुपये की नरमी रही। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें