फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल से नहीं पिया पानी, किसके भरोसे रही जिंदा

Wed, 26 Jun 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदा रहने के लिए जहां हम दाल-चावल, रोटी-सब्जी के भरोसे रहते हैं वहीं इन मोहतरमा ने 16 साल से सोडा को अपनी जिंदगी बना रखा है।
विज्ञापन


हफपोस्ट के मुताबिक, मोनैको में रहने वाली ये महिला पिछले 16 साल से सोडा वाटर पीकर जिंदा है। लेकिन पिछले दिनों वह खड़े-खड़े बेहोश हो गई। ब्लड टेस्ट के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर में पोटैशियम का स्तर बेहद कम हो गया है।

इसके अलावा उसके दिल की धड़कन भी इससे प्रभावित हुई है। होश आने पर उसने डॉक्टरों को बताया कि 15 साल की उम्र से उसने पानी नहीं पिया है। पानी की जगह वो सोडा पीती आई है। हैरानी की बात तो तब हुई जब उसने डॉक्टरों को बताया कि वो हर रोज करीब दो लीटर कोला पी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि संभव है कि इसी वजह से इस महिला को दिल की बीमारी हुई हो। हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व नियमित रूप से बहुत अधिक मात्रा में कोला पीने वाले एक शख्स की इसी वजह से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें