फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना 235 रुपये गिरा, चांदी में भी उतार

Sun, 17 Feb 2013 12:14 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशों में सोना में आई गिरावट का असर दिल्ली सर्राफा बाजार में भी दिखा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 235 रुपये की गिरावट के बाद 30,390 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। वहीं चांदी की कीमत 470 रुपये घटकर 56,530 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन


उधर न्यूयॉर्क में पिछले दिनों सोना दो फीसदी गिरकर 1,600 डॉलर के स्तर से नीचे 1598.04 डॉलर प्रति औंस तक आ गया। सोने की यह कीमत 19 अगस्त 2012 के बाद का न्यूनतम स्तर है। हालांकि अंत में सोना कुछ सुधरकर 1605.75 डॉलर प्रति औंस पर टिकने में सफल रहा।

अमेरिका सोना वायदा 28 डॉलर गिरकर 1607.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बीच सत्र में यह 1596.7 डॉलर तक उतर गया था। डीलरों का कहना है कि जी20 देशों की बैठक के मद्देनजर डॉलर में आयी तेजी से पीली धातु पर भारी दबाव बना है।
विज्ञापन


चीन में नए साल की छुट्टी की वजह से भी मांग कमजोर बना हुआ है। जानकारों कि माने तो अगर यह स्थिति बनी रही तो पीली धातु में और गिरावट आने की संभावना है। चांदी डेढ़ महीने के न्यूनतम स्तर 29.65 डॉलर प्रति औंस पर बोली गयी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें