फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की बढ़ी मांग, जानिए क्या है भाव?

Wed, 27 Aug 2014 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में तेजी और स्थानीय स्तर पर सीजनल खरीदारी बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 230 रुपये सुधरकर 28,260 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सोने की कीमतों में बीते नौ सत्रों की गिरावट के बाद तेजी लौटी है। औद्योगिक मांग बढ़ने से चांदी भी 400 रुपये मजबूत होकर 43,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिकी।

सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में मजबूती के बीच ज्वेलर्स और रिटेलर ने सीजनल मांग पूरा करने के मद्देनजर खरीदारी पर जोर दिया। जिसके चलते सोने में तेजी आई। सिंगापुर में सोने के भाव एक फीसदी बढ़कर 1,289.09 डॉलर प्रति औंस हो गए। चांदी भी एक फीसदी की मजबूती लेकर 19.54 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने-चांदी में आई तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,600 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्का लिवाली 74,000 और बिकवाली 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें