फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की मांग 12 फीसदी गिरी

Thu, 14 Feb 2013 10:17 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते साल देश में सोने की मांग में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह आंकड़ा 864.2 टन का रहा। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऊंचे आयात शुल्क, सराफा कारोबारियों की हड़ताल तथा आयात घटाने के उपाय और घरेलू स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से इसकी मांग कम हुई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011 में देश में सोने की मांग 986.3 टन रही थी। डब्ल्यूजीसी ने कहा है कि चीन और भारत दुनिया में सोने की ताकत बने हुए हैं। भारत में इसकी मांग घटाने के प्रयासों के बावजूद लोगों का सोने के प्रति आकर्षण कम नहीं हुआ है। डब्ल्यूजीसी के प्रबंध निदेशक (निवेश) मार्कस ग्रुब ने कहा कि भारत जैसी विकासशील वित्तीय प्रणाली में सोने की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें