फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने की वैश्विक मांग 16 फीसदी घटी

Thu, 14 Aug 2014 07:29 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने की वैश्विक मांग इस साल की दूसरी तिमाही में 16 फीसदी घटकर 964 टन पर आ गई। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक कीमतों में अनिश्चितता के कारण उपभोक्ताओं और निवेशकों का रुझान घटने से सोने की मांग कम रही।
विज्ञापन


2013 की दूसरी तिमाही में सोने की कुल वैश्विक मांग 1,148 टन थी। मूल्य के संदर्भ में 2014 की दूसरी तिमाही में सोने की वैश्विक मांग 24 फीसदी घटकर 40 अरब डॉलर पर आ गई।

डब्ल्यूजीसी के एमडी (निवेश रणनीति) मार्कस ग्रब का कहना है कि ज्वेलरी उपभोक्ता 2013 की विशेष खरीद को ही खपा रहे हैं और निवेशक भी सामंजस्य बना रहे हैं। जिसके चलते पिछले साल जो रुझान दिखाई दिया था, इस साल उसमें कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें