फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंको ने अदाणी को 6,000 करोड़ में बेचा उडुपी बिजली संयंत्र

Thu, 14 Aug 2014 07:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंफ्रास्ट्रक्चर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी लैंको इंफ्राटेक लिमिटेड ने अपने उडुपी बिजली संयंत्र को 6,000 करोड़ रुपये से अधिक में अदाणी पावर लिमिटेड को बेचने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि 1,200 मेगावाट क्षमता के लैंको उडुपी बिजली संयंत्र को अदाणी पावर लिमिटेड को बेचने का करार किया गया है। इससे मिलने वाली राशि से कंपनी को अपने कर्ज को कम करने में मदद मिलेगी। अदाणी समूह लैंको को 2,000 करोड़ रुपये का नकद और उडुपी बिजली संयंत्र के 4,000 करोड़ रुपये के कर्ज का भी भुगतान करेगा।

लैंको उडुपी बिजली संयंत्र 1,320 मेगावाट तक क्षमता विस्तार करने के लिए कर्नाटक सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर चुकी है। पूरी तरह से आयातित कोयला आधारित इस संयंत्र से उत्पादित बिजली का 90 प्रतिशत कर्नाटक और 10 प्रतिशत पंजाब को आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें