फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मेक इन इंडिया’ से जुड़ेगी जनरल एटॉमिक्स

Mon, 27 Oct 2014 09:06 AM IST
नई दिल्ली /सुजय मेहदूदिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया अपील के जवाब में अमेरिका की डिफेंस और न्यूक्लियर कंपनी जनरल एटॉमिक्स भारत में मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए भारतीय सहयोगी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी भारत में न सिर्फ नई पीढ़ी के हथियार और सपोर्ट सिस्टम , एडवांस्ड न्यूक्लियर और सोलर एनर्जी एक्युमेंट बनाना चाहती है बल्कि कंपनी मोदी सरकार की अक्षय ऊर्जा पहल में भी भागीदारी करना चाहती है।

डिफेंस एयरोस्पेस एंड साइबर सेक्युरिटी एक्सपर्ट विवेक लाल की जनरल एटॉमिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टेम्स (ईएमएस) के लिए यूएस एंड इंटरनेशनल कॉमर्शियल स्ट्रेटेजिक डेवलपमेंट के ग्लोबल चीफ एक्जीक्यूटिव की नियुक्ति के बाद से भारत पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


कैंब्रिज द्वारा 20 वीं सदी के दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में शुमार किए गए डॉ लाल हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वाशिंगटन में मुलाकात करने वाले चुनिंदा सीईओ में शामिल रहे हैं। उन्होंने भारत के मेक इन इडिंया प्रोग्राम में जनरल एटॉमिक्स को शामिल करने को लेकर खासी दिलचस्पी दिखाई थी।

इंडस्ट्री में लोगों की राय है कि डॉ लाल को नियुक्त करके जनरल एटॉमिक्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टेम्स ने अमेरिका के गिरते रक्षा बजट को देखते हुए वैश्विक नजरिए पर फोकस किया है।

तकनीक के कई क्षेत्रों में अमेरिका और भारत सरकार को करीब लाने में योगदान डॉ लाल के पक्ष में गया। इससे पहले बोईंग, रायथिऑन और एनएएसए के साथ कर चुके डॉ लाल पूरी दुनिया में एयरोस्पेस लीडर के तौर पर जाने जाते हैं।

सूत्रों का कहना है कि जनरल एटॉमिक्स द्वारा भारतीय सहयोगी की तलाश को लेकर उठी चर्चाओं ने एलएंडटी और पिपावाव जैसी कंपनियों में दिलचस्पी पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि इन कंपनियों ने हाईटेक्नोलॉजी सिस्टम के सह-उत्पादन में रुचि दिखाई है।

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक सिस्टेम्स कैरियर से एयरक्राफ्ट लांच करने, स्टीम ड्रिवेन कैटापल्टस के लिए स्टेट ऑफ द आर्ट लीनियर इंडक्शन मोटर्स और कंट्रोल सिस्टेम्स विकसित कर रही है। यह प्रमुख तौर पर अमेरिका की नौसेना के लिए है और इसे पीढ़ी के आधुनिकीकरण के तौर पर पेश किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि रक्षा मंत्रालय और नौसेना इस सिस्टम को लेकर सकारात्मक रुख रखते हैं, क्योंकि यह भविष्य के एयरक्राफ्ट कैरियर की जरूरतों को पूरा करता है।

जनरल एटॉमिक्स / ईएमएस एडवांस्ड इलेक्ट्रोमैग्नेटिक टेक्नोलॉजीज पर आधारित अगली पीढ़ी का वेपन्स और सपोर्ट सिस्टम बना रही है। यह वेपन्स की प्रभावशीलता को बेहतर बना सकता है।

ईएमएस रेल गन्स के लिए पल्सड पावर सिस्टेम्स के विकास में अग्रणी है, और यह प्रक्षेपी को प्रक्षेपक या विस्फोटिक के बिना लांच कर सकता है। कंपनी डीसी, पल्स, हाई फ्रीक्वेंसी एसी, और स्पेशलाइज्ड एप्लीकेशंस की डिवेलपर, डिजाइनर, और मैन्यूफैक्चरर है।


जनरल एटॉमिक्स की नई टेक्नोलॉजी का सबसे अहम पहलू यह है कि टीआरआईजीए रिएक्टर बड़े पैमाने पर नान पावर न्यूक्लियर रिएक्टर का इस्तेमला करते हैं। भारत के न्यूक्लियर लायबिलिटी कानून पर विचार विमर्श किया जा रहा है। कंपनी इस क्षेत्र में भी भारत सरकार के साथ काम कर सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें