एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया (एक्जिम बैंक) के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर यदुवेंद्र माथुर और सेलेक्टयूएसए के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विनाइ थुम्मलपल्ली ने आपसी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
यह समझौता अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ कॉमर्स पेनी प्रिट्जकेर की मौजूदगी में अमेरिका में भारतीय निवेश बढ़ाने के लिए गठजोड़ को प्रोत्साहित करने के मकसद से किया गया है। विनाई थुम्मलपल्ली ने कहा कि इस समझौते से भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे।
एक्जिम बैंक से वित्त और सेलेक्टयूएसए की सहायता से भारतीय कंपनियां अमेरिका में कारोबारी संभावनाओं का पूरी तरह से दोहन कर सकेंगी। माथुर ने इस मौके पर कहा कि एक्जिम बैंक देश से बाहर कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों को लगातार सहयोग देता रहा है और इस समझौते से बैंक के प्रयासों में और मजबूती आएगी।