फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेंगे करों का दायरा और आय बढ़ाने के प्रयास

Wed, 23 Jan 2013 07:58 PM IST
सिंगापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी निवेशकों के सामने देश की अर्थव्यवस्था की आशाजनक तस्वीर पेश करने के क्रम में वित्त मंत्री ने सिंगापुर में चल रहे निवेशकों के सम्मेलन भरोसा दिलाया है कि आर्थिक विकास को गति देने के लिए सरकार करों का दायरा और आय बढ़ाने के प्रयासों को आगे भी जारी रखेगी। उन्होंने वित्त वर्ष 2015-16 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर आठ फीसदी के स्तर पर पहुंचने का भी भरोसा जताया।
विज्ञापन


दक्षिण एशियाई देशों की अपनी यात्रा के दूसरे दिन चिदंबरम ने कहा कि सरकार अगले तीन-चार साल के भीतर राजकोषीय घाटे को जीडीपी के तीन फीसदी के स्तर पर लाने की दिशा में मजबूती से कदम उठा रही है। गौरतलब है कि मंगलवार को वित्तमंत्री ने हांगकांग में भी राजकोषीय घाटे को चालू वित्त वर्ष में 5.3 फीसदी के दायरे में लाने और अगले वित्तीय वर्ष में इसे 4.8 फीसदी पर लाने की बात कही थी।

वित्त मंत्री ने उम्मीद जताई है कि देश की आर्थिक विकास दर चालू वित्तीय वर्ष में 5.7 फीसदी से नीचे नहीं जाएगी और 2012-13 में यह यह सुधर कर छह से सात फीसदी के दायरे में आ जाएगी। वित्तमंत्री ने स्वीकार किया कि देश की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ा है, पर मौजूदा दौर में ऐसा दुनिया की तकरीबन सभी अर्थव्यवस्थाओं के साथ हो रहा है। इसके बावजूद सरकार अर्थव्यवस्था को तेजी की पटरी पर लाने के लिए सारे प्रयास कर रही है। अर्थव्यवस्था की आशावादी तस्वीर पेश करने के साथ साथ करीब दो घंटे के कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने सरकार के चालू खाते के घाटे, राजकोषीय घाटे, सरकारी खर्चों के प्रबंधन और अर्थव्यवस्था में दिख रहे धीमेपन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें