मजबूत ग्लोबल रुझानों के बीच सीजनल मांग आने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। सराफा बाजार में सोना 95 रुपये बढ़कर 31,385 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग आने से चांदी 450 रुपये मजबूत होकर 59,750 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक मांग और विदेशी बाजारों में तेजी के बल पर सोने में तेजी आई है। आयात शुल्क में बढ़ोतरी का प्रभाव भी सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। न्यूयार्क में सोने के भाव 1.70 डॉलर बढ़कर 1,691.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी 0.19 फीसदी मजबूत होकर 32.21 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
इधर, घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी में आई मजबूती से सिक्कों के भाव में भी तेजी आई। सोने के सिक्के के भाव 50 रुपये बढ़कर 25,500 रुपये प्रति पर पहुंच गए। जबकि, चांदी सिक्के के भाव 2,000 रुपये प्रति सैकड़ा उछल गए। चांदी सिक्का लिवाली 84,000 और बिकवाली 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।