फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीएफ में 12.5 प्रतिशत विनिवेश को मंजूरी

Wed, 26 Dec 2012 07:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (आरसीएफ) में 12.5 प्रतिशत विनिवेश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। समिति की बैठक के बाद वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरसीएफ में अभी सरकार की हिस्सेदारी 92.5 प्रतिशत है।
विज्ञापन


चिदम्बरम ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में आरसीएफ में यह विनिवेश हो जायेगा। विनिवेश की यह प्रक्रिया ऑफर ऑफ सेल (ओएफएस) के जरिए पूरी की जायेगी। आरसीएफ पहले से ही शेयर बाजार में सूचीबद्ध है और इसकी चुकता पूंजी 551.69 करोड़ रुपये है। शेयर बाजार में फिलहाल आरसीएफ का भाव 57.75 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें