फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीआई के 12 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

Wed, 26 Dec 2012 07:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने 802 करोड़ रुपये से अधिक के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें रत्नाकर बैंक में विदेशी निवेश का प्रस्ताव भी शामिल है। हालांकि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के इजराइली कंपनी रफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम के साथ मिलकर रक्षा क्षेत्र में साझा उपक्रम शुरू करने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एफआईपीबी की सिफारिश पर सरकार ने 20 नवंबर को हुई बैठक में सरकार ने 12 प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी है। फर्नीचर कारोबार करने वाली स्वीडेन की दिग्गज कंपनी आईकिया के प्रस्ताव को विचार के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) के पास भेज दिया गया है क्योंकि एफआईपीबी की सहमति के बावजूद 1,200 करोड़ रुपये से अधिक के एफडीआई प्रस्तावों को सीसीईए द्वारा ही मंजूरी दी जाती है। सरकार ने रत्नाकर बैंक में विदेशी निवेश को 43 से बढ़ाकर 55 फीसदी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ताका ज्योति एनर्जी वेंचर्स को भी सरकार की स्वीकृति मिल गई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें