फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों कम नहीं हो रही सोने की दीवानगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में भारत में सोने की मांग में अच्छी तेजी रही और यह 2012 के 864 टन की तुलना में 13 फीसदी बढ़कर 975 टन के स्तर पर रहा।
विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार द्वारा सोने के आयात पर कई बंदिशें लगाए जाने से साल की दूसरी छमाही में सोने की मांग में थोड़ी गिरावट रही।

आभूषणों के लिए सोने की मांग में 11 फीसदी की बढ़ोतरी हुई तो निवेश की मांग में 16 फीसदी की बढ़ोतरी रही।
विज्ञापन

बाकी दुनिया में घटी मांग!

दुनिया भर में 2013 में सोने की मांग में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विश्व स्वर्ण परिषद की रिपोर्ट के अनुसार 2012 में दुनिया भर में सोने की कुल मांग 3,756 टन रही जबकि 2012 में यह 4,415.8 टन रही थी।

रिपोर्ट में सोने की मांग में कमी का कारण गोल्ड ईटीएफ के जरिए निवेश बताया गया है। 2012 के मुकाबले 2013 में भारत में बंदिशों के बावजूद सोने की खपत में बढ़ोतरी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें