फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग बढ़ी तो सोना-चांदी दोनों हुए महंगे

Fri, 10 Jan 2014 05:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में आई तेजी से एक बार फिर सोना-चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन


थोक कारोबारियों द्वारा खरीदारी तेज रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोना 90 रुपये मजबूत होकर 30,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी दो दिनों की गिरावट से उबरकर 310 रुपये की बढ़कर 44,310 रुपये प्रति किलो पर रही। विदेशी बाजारों में मजबूती का असर घरेलू बाजार में कीमतों पर दिखाई दिया।

कारोबारियों का कहना है कि विदेशी सराफा बाजारों भाव में तेजी रही। शादी-ब्याह के मद्देनजर घरेलू थोक व खुदरा बाजार में कारोबारियों का खरीदारी पर जोर रहा। सिंगापुर में सोना 0.8 फीसदी ऊपर 1,238.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी एक फीसदी ऊपर 19.77 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घरेलू बाजार में सोने में तेजी का असर सिक्के के भाव पर नहीं रहा। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 25,000 रुपये प्रति पर टिके रहे। हालांकि, चांदी में रिकवरी के बावजूद चांदी सिक्के में 1,000 रुपये की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली 84,000 और बिकवाली 85,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें