फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर घटी कीमतें, भारत में कब सस्ता होगा पेट्रोल?

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक बार फिर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की है। पर भारत में अभी भी पेट्रोल की कीमतें कम नहीं हुई हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय बॉस्टकेट के कच्चे तेल की कीमत सोमवार को 65.60 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की सूचना के अनुसार भारतीय बॉस्केट के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 65.60 अमेरिकी डॉलर प्रति के स्तर पर पहुंच गई है। 5 दिसंबर को यह कीमत 66.98 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी।

जून 2014 और जुलाई 2014 के बीच में ब्रैंट क्रूड (ऑयल) की कीमत 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर थी। पर धीरे-धीरे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत कम होने लगी है। अगस्त 2014 से 8 दिसंबर 2015 तक कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी से भी ज्यादा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन

'सरकार को 10,500 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान'

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखते हुए केंद्र सरकार ने दो बार एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी की है। देश के वित्त मंत्री अरूण जेटली ने राज्ससभा में बताया कि सरकार ने कच्चे तेल के आयात शुल्क में बढ़ोतरी की है। इससे सरकार को 10,500 करोड़ रुपए की आय होने का अनुमान है।

पर अभी भी सरकार ने कच्चे तेल की कीमतों में कमी नहीं की है।  अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रैंट क्रूड की कीमत 1 अगस्‍त 2014 को 103.45 डॉलर प्रति बैरल थी। 22 अगस्त को यह कीमत घटकर 100.99 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

अक्टूबर 2014 में ब्रैंट क्रूड की कीमत 88.66 डॉलर, 3 नवंबर को यह कीमत 84.9 डॉलर, 27 नवंबर को 72.68 डॉलर और 28 नवंबर को यह कीमत घटकर 72.58 डॉलर प्रति बैरल हो गई। एक बैरल में 158.98 लीटर तेल होता है। वर्ष 2013-14 के आकड़ों के मुताबिक भारत प्रति दिन 385,000 बैरल तेल का आयात करता है।

रुपये के जरिए कच्‍चे तेल की कीमत 8 दिसंबर को घटकर 4062.61 रुपए प्रति बैरल हो गई, जबकि 5 को यह 4142.71 रुपये प्रति बैरल थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें