फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल इंडिया को 1,773 करोड़ पेनाल्टी मामले में राहत

Wed, 26 Feb 2014 05:21 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा अपीलीय प्राधिकार (कांपैट) ने सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) पर 1,773 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाए जाने के मामले में स्थगन आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोल इंडिया पर यह पेनाल्टी कारोबार के अनुचित तरीके अपनाने के आरोप में लगाई गई थी। इसके खिलाफ कोल इंडिया ने कांपैट का दरवाजा खटखटाया था।

कांपैट ने स्थगन आदेश के तहत जारी करते हुए कोल इंडिया से तीन सप्ताह के अंदर 50 करोड़ रुपये जमा करने को कहा है।

मामले की अगली सुनवाई 13 मार्च को की जाएगी। सीसीआई ने 19 दिसंबर को कोल इंडिया को नॉन कोकिंग कोयले के कारोबार में गलत तरीके से प्रभुत्व स्थापित करने का दोषी करार देते हुए उस पर 1,773 करोड़ रुपये की पेनाल्टी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें