फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों को बजट से सुधार में तेजी आने की उम्मीद

Tue, 15 Jul 2014 11:48 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के अधिकांश मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) ने चालू वित्त वर्ष के बजट को अपनी उम्मीदों के अनुरूप बताते हुए कहा है कि यह विकासोन्मुखी है और बजट के प्रावधानों के जरिए सरकार आर्थिक सुधार में तेजी ला सकती है।
विज्ञापन


भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) के एक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। फिक्की की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य 60 सीईओ इस सर्वेक्षण में शामिल हुए।

सर्वे में शामिल में से 85 फीसदी सीईओ ने बजट को अपनी उम्मीदों के अनुरूप बताया है। रीयल्टी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईटी, आईटी सेवाओं, नवीनीकरण ऊर्जा और पावर क्षेत्र के सीईओ ने निकट भविष्य में अच्छे दिन आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन


इसमें शामिल सीईओ में से आधे ने निकट भविष्य में निवेश बढ़ाने की बात कही है, जबकि 45 फीसदी ने इसमें कोई बदलाव नहीं किए जाने का अनुमान जताया है।

हालांकि पांच फीसदी  ने निवेश में कमी आने की बात कही है। फिक्की ने कहा है कि बजट पूर्व सर्वेक्षण में जहां 37 फीसदी कंपनियों ने निवेश में सुधार की उम्मीद जताई, वहीं बजट के बाद इसमें हुई वृद्धि से आगे निवेश में वृद्धि होने का संकेत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें