फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया फंडाः कर्ज दिलाओ और कमीशन पाओ

Mon, 09 Dec 2013 11:50 AM IST
प्रशांत श्रीवास्तव/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक अब अपना लोन कारोबार बढ़ाने के लिए कर्ज दिलाने पर लोगों को कमीशन देने का प्रलोभन दे रहे हैं।
विज्ञापन


नई रणनीति के तहत ग्राहक यदि  अपने किसी परिचित को होम लोन या संपत्ति के बदले कर्ज लेने वाला ग्राहक बैंक को ग्राहक देते हैं, तो बैंक आपको पांच हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की रकम कमीशन के रूप में देगा।

आईडीबीआई बैंक ने इस तरह की पहल अपने खाताधारकों के लिए की है।

बैंक की रेफरल स्कीम के तहत यदि आप बैंक के ग्राहक हैं, तो अपने किसी भी परिचित का रेफरेंस बैंक को होम लोन और संपत्ति के बदले कर्ज लेने के लिए दे सकते हैं। यदि आपके परिचित का कर्ज बैंक द्वारा जारी कर दिया जाता है।
विज्ञापन


तो कर्ज की राशि के आधार पर बैंक पांच हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक का कमीशन आपको देगा। इसके तहत 15 लाख से 40 लाख रुपये तक के कर्ज पर पांच हजार, 40 लाख से 60 लाख रुपये के कर्ज पर 10 हजार, इसी तरह विभिन्न स्तर पर बैंक कमीशन देगा।

अधिकतम कमीशन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 50 हजार रुपया है।

आईडीबीआई बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यह स्कीम केवल बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए है। साथ ही उनका बैंक से होम लोन या संपत्ति के एवज में कोई कर्ज नहीं होना चाहिए। बैंक की यह स्कीम एक नवंबर 2013 से लेकर मार्च 2014 तक की अवधि के लिए है।
विज्ञापन


बैंक का होम लोन पोर्टफोलिओ वित्त वर्ष 2013-14 की दूसरी तिमाही तक 24,141 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के अधिकारी के अनुसार आईडीबीआई अपने रिटेल कारोबार को बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसके तहत नई शाखाएं, एटीएम नेटवर्क बढ़ाने के साथ-साथ पीओएस मशीन की संख्या बढ़ाने पर फोकस है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें