फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी भी होगी महंगी!

Wed, 07 Aug 2013 12:02 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल अप्रैल से प्राकृतिक गैस के दाम दोगुने करने के सरकार के फैसले का असर सीएनजी पर भी दिखेगा।
विज्ञापन


इससे दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में सीएनजी 8.20 से 11.72 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो जाएगी। मौजूदा समय में दिल्ली में सीएनजी 41.90 और मुंबई में 35.95 प्रति किलो है।

उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल 70 पैसा और डीजल 50 पैसा प्रति लीटर महंगा कर दिया था।

सरकार ने जून में घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस का दाम ‘ग्लोबल हब’ दरों और आयातित एलएनजी की लागत के औसत के हिसाब से तय करने का फैसला किया है। इससे गैस का दाम बढ़कर 8.2 से 8.4 डॉलर प्रति एमबीटीयू तक हो जाएगा, जो अभी फिलहाल 4.2 डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री पी लक्ष्मी ने कहा कि अगर यह माना जाए कि शहर की गैस वितरण इकाई पूर्ण रूप से घरेलू गैस पर परिचालन कर रही है।

ऐसे में प्राकृतिक गैस के दाम में एक डॉलर प्रति इकाई की बढ़ोतरी से सीएनजी का दाम 2.93 रुपये प्रति किलो तक बढ़ जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी में सीएनजी की आपूर्तिकर्ता इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड अपनी 70 फीसदी जरूरत घरेलू क्षेत्रों से पूरा करती है, वहीं महानगर गैस लिमिटेड अपनी शत प्रतिशत जरूरत घरेलू उत्पादकों से पूरा करती है।

गुड़गांव और फरीदाबाद के सीएनजी रिटेलर अपने संपूर्ण आवश्यकता घरेलू क्षेत्रों से पूरा करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें