फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने पछाड़ा भारत को, हुआ नंबर 1

Fri, 15 Nov 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने के आयात पर शिकंजा कसने के सरकारी उपायों के चलते भारत में उसकी खपत में बड़ी गिरावट आई है।
विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के अनुसार भारत की जगह अब चीन सोने का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन गया है।

इसे देखते हुए डब्ल्यूजीसी ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में वर्ष 2013 के लिए भारत में सोने की मांग का पूर्वानुमान एक हजार टन से घटाकर 900 टन कर दिया है। साथ ही भारत में डब्ल्यूजीसी ने आयात पर सख्ती से देश में सोने की तस्करी बढ़ने की भी चेतावनी दी है।

डब्ल्यूजीसी के सुदूर पूर्व के प्रबंध निदेशक अल्बर्ट चेंग का कहना है कि सरकार ने सोने के आयात पर सख्ती के जो उपाय किए उनका बाजार पर प्रभाव पड़ा है।

शादी-ब्याह की मांग से सोने में आई तेजी
विदेशी बाजारों में तेजी और स्थानीय स्तर पर शादी-ब्याह की मांग से घरेलू सराफा बाजार में सोने के दाम 220 रुपये उछलकर 31,720 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन


हालांकि, औद्योगिक मांग में सुस्ती रहने से चांदी हाजिर के भाव 48,000 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना मजबूती पर रहा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी बढ़कर 1,289 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन के चलते थोक और खुदरा बाजार में खरीदारी तेज रही। इसका असर कीमतों पर पड़ा।

घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये मजबूत होकर 25,300 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। चांदी सिक्कों के भाव में भी 1,000 रुपये की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली 86,000 और बिकवाली 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें