फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 लाख कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी!

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम में केंद्र सरकार अपने कर्मियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। चुनाव से ठीक पहले सरकार की योजना अपने 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 10 फीसदी बढ़ाने की है।
विज्ञापन


इस 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ ही केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता सौ तक पहुंच जाएगा। सरकार अब बस 28 फरवरी को आने वाले ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (एआईसीपीआईआईडब्ल्यू) की बीते साल दिसंबर के संशोधित डाटा का इंतजार है। बढ़ा हुई भत्ता 1 जनवरी से ही लागू माना जाएगा।
Trending Videos

कितने कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ?

यूनियन के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इससे जुड़े भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मगर इसके साथ ही अब वेतन में संशोधन करने और डीए को मूल वेतन में मिला दिया जाना चाहिए।

ऐसा 7वें वेतन आयोग के गठन से ही मुमकिन है। अब तक डीए 50 फीसदी के ऊपर जाने पर मूल वेतन में मिलाया जाता रहा है। ऐसा करने से कर्मचारियों को कई और भत्ते मूल वेतन के आधार पर मिलते हैं।

80,00,000 कर्मचारियों को चुनाव से पहले लुभाने के लिए मार्च में हो सकता है फैसला।
विज्ञापन

कर्मचारी करेंगे ‌दो दिन की हड़ताल

केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ही केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 80 फीसदी से बढ़ा कर 90 फीसदी कर दिया था। तब इस बढ़ोत्तरी को बीते एक जुलाई से प्रभावी बनाया गया था।

उधर, चुनाव को देखते हुए केंद्रीय कर्मियों से जुड़े संगठनों ने कुछ और लाभ हासिल करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

वेतन के पुनर्निर्धारण के लिए कंफेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एंप्लाइज ने आगामी 12 फरवरी से दो दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें