भारतीय कृषि वैज्ञानिकों ने टमाटर की एक ऐसी रोग प्रतिरोधक किस्म विकसित की है जिससे एक फसल में एक पौधे से 19 किलोग्राम पैदावार ली जा सकती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से सम्बद्ध भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिको द्वारा विकसित अर्क रक्षक नाम की इस किस्म के टमाटर की खेती कर्नाटक के किसानो ने शुरू कर दी है।
वहां के किसान टमाटर के एक पौधे से 19 किलोग्राम उत्पादन लेना शुरू भी कर दिया है।