फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में कारों की बिक्री में 5 फीसदी का इजाफा

Fri, 08 Aug 2014 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाई के महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 5.04 फीसदी की दर से बढ़ी है। लगातार बढ़ रही बिक्री को देखते हुए ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के संगठन सिआम को भी अब चालू वित्त वर्ष में दो अंकों तक ग्रोथ रेट पहुंचने की उम्मीद जग गई है। सिआम को वित्त वर्ष 2014-15 में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है।
विज्ञापन


कंपनियों को त्योहारों से बड़ी उम्मीदशुक्रवार को सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मोबाइल मैन्यूफैक्चर्स (सिआम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार घरेलू बाजार में जुलाई के दौरान 1,37,873 कारों की बिक्री हुई है। जबकि साल 2013 की इस अवधि में 1,31,257 रही थी। इस मौके पर सिआम के डायरेक्टर जनरल विष्णु माथुर ने कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, हम आने वाले दिनों में और ज्यादा ग्रोथ देख सकेंगे।

माथुर के अनुसार त्योहारों के मद्देनजर कई कंपनियां नए लांच के साथ आ रही है। जिसका फायदा बिक्री में तेजी के रूप में दिखने की उम्मीद है। हालांकि पूरे साल में वास्तव में कितनी ग्रोथ रहेगी यह कहना मुश्किल है। फिर भी ऐसी उम्मीद है कि 5-10 फीसदी के बीच ग्रोथ रहेगी।सिआम के आंकड़ों के मुताबिक घरेलू बाजार में जुलाई के महीने में मारूति सुजूकी, हुंडई, होंडा कार और निसान मोटर्स की पैसेंजर कारों की बिक्री में इजाफा हुआ है। वहीं टोयोटा, टाटा, फॉक्सवैगन, स्कोडा इंडिया, फिएट इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स की बिक्री जुलाई में गिरी है। इसी तरह यूटिलिटी व्हीकल में भी मांग बढ़ी है। कुल मिलाकर जुलाई के महीने में कुल पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 1,87,234 से बढ़कर 1,99,435 हो गई है।
विज्ञापन

जुलाई के महीने में भी दुपहिया वाहनों की बिक्री में तेजी बनी हुई है। इस अवधि में दुपहिया वाहनों की बिक्री 13.73 फीसदी की दर से बढ़ी है। इस अïवधि में 12,87,462 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
हालांकि अभी भी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में सुस्ती के कारण वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री रफ्तार नहीं पकड़ पाई है। अप्रैल से जुलाई की अवधि में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 15.51 फीसदी की दर से गिरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें