विदेशी निवेश में बढ़ोतरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर से तेजी का रुख करते हुए नए टॉप पर पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 293.15 अंक की बढ़त के साथ 27,319.85 अंक के नए टॉप पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 87.05 अंक के नए शिखर बंद हुआ।
सकारात्मक संकेतों के बीच बाजार में चौतरफा बिकवाली का दौर चला। इसके चलते सेंसेक्स के 12 में से 11 वर्गों के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी तेल-गैस, एफएमसीजी, बैंकिंग, मेटल और आईटी वर्ग में देखने को मिली। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सबसे ज्यादा 3.49 फीसदी की बढ़त हिंडाल्को के शेयर में दर्ज की गई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई, बजाज ऑटो, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, विप्रो और ओएनजीसी भी टॉप गेनर में शामिल रहे।
रबर की कीमतों में कमी की खबर से टायर कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली हुई। इससे अपोलो टायर्स, सीएट, डनलप, फेलकॉन, गुडईयर, जेके, एमआरएफ और टीवीएस श्रीचक्र के शेयर 4 से 20 फीसदी तक की बढ़त में रहे। कच्चे तेल में नरमी से एचपीसीएल, बीपीसीएल, केस्ट्रॉल, आईओसी, ओएनजीसी, ऑयल इंडिया, केयर्न और रिलायंस के शेयर तेजी में रहे।