नाइट्रो की कीमत कंपनी ने 12990 रुपये रखी है। जो कि ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। ड्यूल सिम कैनवॉस नीट्रो 4.4.2 किटकैट एंड्रॉयड फोन है। जिसमें 5 इंच का एचडी डिसप्ले है।
नाइट्रो की खास बात यह है कि इस में लेदर बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है।नीट्रो में 1.7 गीगा हटर््ज ट्रू ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगा है। जबकि फोन की 2जीबी रैम और 8 जीबी आरओएम क्षमता है। फोन में 13 मेगा पिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा कंपनी ने इस्तेमाल किया है।
फोन के लांच मौके पर माइक्रोमैक्स के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर विनीत तनेजा ने कहा कि हमारी हमेशा से कोशिश रही है कि भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार उन्हें अफोर्डेबल कीमत में मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएं। स्नैपडील के साथ समझौते से हम उन ग्राहकों को आसानी से फोन उपलब्ध करा सकेंगे, जो कि ऑनलाइन खरीदारी में खास तौर से विश्वास करते हैं।
भारतीय कंपनी माइक्रोमैक्स कैैनवास नाइट्रो के जरिए 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये के स्मार्टफोन सेगमेंट पर फोकस कर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में इस सेगमेंट में ग्राहकों को और बेहतर विकल्प कंपनियों के तरफ से मिलने की उम्मीद है।