फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL लाया नए ग्राहकों के लिए सस्ती कॉल का खास ऑफर

Mon, 21 Dec 2015 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने कमर कस ली । इसी के तहत नए ग्राहकों के लिए पहले दो माह में मोबाइल दरों में 80 फीसदी तक कटौती कर दी है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि बीएसएनएल ने अब अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया है। हमने नए ग्राहकों के लिए मोबाइल काल दरें 80 फीसदी तक कम करने का फैसला किया है, जिससे उन्हें हमारी सेवाओं में सुधार का अनुभव मिल सके।

कॉल दरें प्रति मिनट और प्रति सेकेंड बिलिंग प्लान के लिए घटाई गईं हैं और यह ग्राहक के बीएसएनएल ज्वाइन करने के पहले दो माह तक के लिए ही वैध होगी।
विज्ञापन

ये है बीएसएनएल का ऑफर

बीएसएनएल कनेक्शन खरीदने वाले ग्राहकों को प्रति सेकेंड प्लान के लिए 36 रुपये का प्लान बाउचर और प्रति मिनट प्लान के लिए 37 रुपये का प्रति का प्लान बाउचर खरीदना होगा।

37 रुपये की स्कीम लेने वाले ग्राहकों को बीएसएनएल नेटवर्क पर लोकल व एसटीडी काल के लिए 10 पैसे प्रति मिनट और दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 30 पैसा प्रति मिनट देना होगा।

इसी तरह से, 36 रुपये के रिचार्ज पर ग्राहक से बीएसएनएल नेटवर्क पर की गई लोकल व एसटीडी कॉल पर प्रति 3 सेकेंड की अवधि के लिए 1 पैसा चार्ज किया जाएगा। वहीं दूसरे नेटवर्क पर 3 सेकेंड की अवधि के लिए 2 पैसा चार्ज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें