फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसेक्स हुआ बीस हजारी, सोना सस्ता

Wed, 09 Oct 2013 04:39 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार घाटे में 38 फीसदी के गिरावट से उत्साहित शेयर बाजार ने आज जबर्दस्त छलांग लगाई।
विज्ञापन


सुबह के शुरुआती सत्र में 100 अंकों की गिरावट के बाद बाजार ने रिकवरी की और बीएसई सेंसेक्स 265.65 अंक उछल गया।

शाम को बाजार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स 20.249.26 अंकों के स्तर पर पहुंच गया। पूरे दिन के दौरान हुए कारोबार में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं निफ्टी भी 6,000 अंकों का आंकड़ा पार कर गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 79 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शाम को बाजार बंद होने के समय तक निफ्टी 6,007.75 अंक के स्तर पर पहुंच गया था। पूरे दिन में हुए कारोबार में 1.33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

वहीं बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में प्रति दस ग्राम 349 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत प्रति दस ग्राम 29,271 रुपए के स्तर पर पहुंच गई।

वहीं चांदी की कीमतों में प्रति किलो 752 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 49,202 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें