फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिओमी, ओबी को प्रतिस्पर्धी नहीं मानती ब्लैकबेरी

Tue, 09 Sep 2014 09:08 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा की हैंडसेट निर्माता कंपनी ब्लैकबेरी का कहना है कि वह शाओमी और ओबी जैसी नई कंपनियों को दुनिया के दूसरे सबसे मोेबाइल बाजार भारत के लिए अपना प्रतिस्पर्धी नहीं मानती है। ब्लैकबेरी भारत में घरेलू और चीनी ब्रांडों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना कर रही है।
विज्ञापन


ब्लैकबेरी के कार्यकारी चेयरमैन एवं सीईओ जॉन चेन का कहना है कि वह शाओमी और ओबी जैसी कंपनियों को अपना प्रतिस्पर्धी नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि यह कंपनियां सस्ते सेगमेंट वाले बाजार में अपने उत्पाद बेचती हैं और इनसे हमारे व्यापक क्षमता वाले हैंडसेट को कोई चुनौती नहीं है।

शाओमी और ओबी जैसी नई कंपनियों द्वारा किफायती दरों में पावरफुल डिवाइस लांच करने के कारण क्या ब्लैकबेरी को मुश्किलें आ रही हैं, इस सवाल के जवाब में चेन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह याद रखने वाली बात है कि ब्लैकबेरी महज एक स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी नहीं है, बल्कि यह एक मोबाइल सोल्यूशन उपलब्ध कराने वाली कंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें