पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने पाक अधिकृत कश्मीर में बाढ़ प्रभावितों की सहायता करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव पर उन्हें शुक्रिया कहा है।
शरीफ ने कहा कि क्षेत्र में शांति और विकास के एजेंडे में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी सहयोग को शामिल किया जाना चाहिए।
मोदी के पत्र के जवाब में शरीफ ने कहा कि मैं आभार पूर्वक सात सितंबर वाला आपका पत्र स्वीकार करता हूं। राहत कार्य में सहयोग का प्रस्ताव समान रूप से विचारणीय है। आपदा की इस स्थिति में ऐसी एकजुटता निश्चिततौर पर महत्वपूर्ण है।
इससे पहले भारत सरकार की ओर से पाकिस्तान को भीषण बाढ़ से सहायता के लिए चिट्ठी भेजी गई थी। जिस पर पाकिस्तान ने साफ और सीधे तौर पर मना कर दिया था।
जम्मू कश्मीर के साथ पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर भी भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।