फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द इलेक्ट्रोस्टील को टेकओवर करेंगे बैंक

Sat, 11 Jul 2015 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
संकटग्रस्त स्टील कंपनी इलेक्ट्रोस्टील पर बहुत जल्द बैंकों का नियंत्रण हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक की अगुवाई में 27 बैंकों ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इलेक्ट्रोस्टील के कुल कर्ज में एसबीआई की हिस्सेदारी 20 फीसदी है।

कॉर्पोरेट इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब बैंक डिफॉल्टर कंपनी के बोर्ड पर नियंत्रण कर ले।

बैंक आरबीआई के बनाए स्ट्रैटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग नियमों के तहत यह कार्रवाई करने जा रहे हैं। इनमें एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी, केनरा बैंक, यूको बैंक, आईओबी समेत कुल 27 बैंक शामिल हैं।

एसडीआर यानी स्ट्रैटेजिक डेट रीस्ट्रक्चरिंग के तहत इलेक्ट्रोस्टील पर प्रोमोटरों का नियंत्रण खत्म हो जाएगा और बैंक कंपनी के लिए नया प्रोमोटर ला सकते हैं। फिलहाल इलेक्ट्रोस्टील में प्रोमोटरों की हिस्सेदारी 45.2 फीसदी है और इलेक्ट्रोस्टील पर 8,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें