फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिराव व सावित्री फुले के लिए भारत रत्न की मांग

Sat, 11 Jul 2015 07:54 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समाज सुधारक व विचारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्री फुले को समाज में असाधारण योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न देने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में फडणवीस ने कहा कि सावित्री बाई और महात्मा फुले न देश के विकास में अहम भूमिका अदा की है। अपने असाधारण कार्य के लिए वे दोनों भारतरत्न सम्मान के हकदार हैं। महात्मा फुले महाराष्ट्र के समाज सुधारकों में विशिष्ट स्थान रखते हैं।

फुले ने 19वीं शताब्दी में अन्यायपूर्ण जाति व्यवस्था के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके तहत सदियों से लाखों लोग पीड़ित थे।

फडणवीस ने कहा कि सावित्री बाई ने शिक्षाविद और समाजसेवी के रूप में विशेष रूप से महिला शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। उन्होंने कहा कि ‘सत्यशोधक आंदोलन’ में सावित्री बाई का योगदान काफी प्रसिद्घ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें