फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल से 26 हजार करोड़ का आर्थिक नुकसान: एसोचैम

Thu, 21 Feb 2013 12:40 AM IST
कोलकाता/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य और उद्योग मंडल एसोचैम का कहना है कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय हड़ताल से सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को होने वाला नुकसान 26 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। इससे पहले 15 से 20 हजार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


एसोचैम ने एक बयान में कहा कि शुरुआती अनुमान की तुलना में हड़ताल से 26 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का आकलन है। एसोचैम की आर्थिक विश्लेषण टीम के मुताबिक हड़ताल में उम्मीद से ज्यादा व्यवधान को देखते हुए यह अनुमान लगाया गया है। यह कुल आर्थिक गतिविधियों का करीब 50 फीसदी है। आर्थिक राजधानी मुंबई को काफी नुकसान होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह आशंका आर्थिक गतिविधियों व बैंकिंग आदि सेवा क्षेत्रों पर हड़ताल के असर पर आधारित है।

एसोचैम ने कहा कि ज्यादातर औद्योगिक राज्यों व परिक्षेत्रों में कर्मचारियों की उपस्थिति काफी कम रही। इससे उत्पादक शिफ्टों में कमी आई। शहरी ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के बुरी तरह प्रभावित होने के कारण खुदरा बाजारों में भी रौनक कम रही जबकि इनमें से कुछ खुली हुईं थीं।
विज्ञापन


हिंसा और सरकारी व निजी संपत्ति के साथ आगजनी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए इस संगठन ने यूनियन नेताओं से अपील की है कि वे सुनिश्चित करें कि इस तरह की खतरनाक घटनाएं न हों। एसोचैम के अध्यक्ष राजकुमार धूत ने कहा कि इस तरह की घटनाएं उद्योग व बाजार को बुरी तरह हिला कर रख देती हैं क्योंकि इनके लिए शांति व सुरक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा फुटकर ग्राहक घरों के अंदर सिमट जाते है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें