फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल को 3जी रोमिंग सुविधा जारी रखने की इजाजत

Tue, 19 Mar 2013 10:41 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट ने देश की प्रमुख मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल को राहत देते हुए उसे अपनी 3जी रोमिंग सुविधा जारी रखने की इजाजत दे दी है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति राजीव शक्कधर ने टेलीकॉम विभाग के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें कंपनी को अपनी उक्त सुविधा को बंद करने का निर्देश दिया गया था।

अदालत ने साफ किया कि अगले आदेश तक कंपनी 3जी सुविधा जारी रखने के लिए स्वतंत्र है। अदालत इससे पहले आइडिया मोबाइल कंपनी को भी इसी तरह की राहत दे चुकी है। अदालत ने अब मामले की सुनवाई 8 मई तय की है।
विज्ञापन


टेलीकॉम विभाग ने पिछले सप्ताह ही उक्त कंपनियों को अपने सात सर्कल में 3जी रोमिंग सुविधा बंद करने का निर्देश दिया था।

विभाग ने कहा था कि कंपनी को इन सर्कलों के लिए स्पेक्ट्रम आवंटित नहीं किया गया है। इतना ही नहीं विभाग ने एयरटेल पर प्रति सर्कल 50 करोड़ रुपये जुर्माना किया था। यानी, कंपनी पर कुल 350 करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें