फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में उड़ान के लिए एयर एशिया को मंजूरी

Mon, 11 Mar 2013 09:28 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ती उड़ान सेवाएं देने वाली मलयेशियाई एयरलाइन एयर एशिया को भारत में उड़ान के लिए कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। भारत में कंपनी का नाम एयर एशिया (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड होगा।
विज्ञापन


कंपनी टाटा के साथ मिलकर भारत में उड़ान सेवाएं देगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी का नाम महाराष्ट्र में रजिस्टर्ड करा दिया गया है। अब कंपनी मंत्रालय के पास जरूरी दस्तावेज दाखिल कराने सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुटी है।

फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट क्लीयरेंस बॉडी एफआईपीबी (फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड) पहले ही कंपनी को निवेश संबंधी मंजूरी दे चुका है।

ज्वाइंट वेंचर में एयर एशिया की 49, टाटा संस की 30 और अरुण भाटिया के स्वामित्व वाली टेलेस्ट्रा ट्रेडप्लेस की 21 फीसदी हिस्सेदारी होगी। एयर एशिया इंडिया देश में जेट एयरवेज, स्पाइसजेट, इंडि-गो, गो एयर और एयर इंडिया जैसी विमानन कंपनियों को चुनौती देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें