रेलवे का अंतरिम बजट हुए अभी 10 दिन भी नई हुए है कि रेलवे की नई रिपोर्ट ने एक संसद को चौंका दिया है।
संसद में पेश की गई रेलवे की रिपोर्ट में यह पता चला है कि रेल ट्रेक पर लोगों के मरने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार मानवरहित क्रांसिग को जल्द ही अपग्रेड करने की बात कही है।
20,000 रेल ट्रैक पर मारे गए
पिछले साल तकरीबन 20,000 लोग रेल ट्रैकों पर मारे गए। लोकसभा में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।
रेल राज्य मंत्री अधीर रंजन चौधरी ने पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि 2013 में 19,997 लोग ट्रैक पर मरे, जबकि गलत तरीके से ट्रैक पार करने पर 1,63,645 लोगों पर मुकदमा चलाया गया।
रेलवे ने गलत तरीके से ट्रैक पार करने वालों से 3.64 करोड़ रुपये जुर्माना भी वसूला।
रेलवे की कमाई बढ़ी
रेलवे ने इस साल अंतरिम बजट में टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने के साथ-साथ 72 नई ट्रेन चलाने की भी घोषणा की है। वहीं पिछले सालों की तुलना में रेलवे की कमाई लगातार बढ़ती जा रही है।
रेलवे ने 1 अप्रैल, 2013 से 31 जनवरी, 2014 के बीच वस्तुवार माल ढुलाई से 76501.01 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में राजस्व का यह आंकड़ा 69313.47 करोड़ रुपये था।