उसे घुड़सवारी करना पसंद था। इसलिए एक अच्छे मौसम को देखते हुए एक दिन वो घुड़सवारी पर निकली।
51 साल की जिलियन घोड़ की सवारी करना शुरू कर ही चुकी थी कि अचानक घोड़े के पीछे एक कुत्ता पड़ गया।
पहले तो जिलियन को लगा कि कुत्ता घोड़े का पीछा करना बंद कर देगा और घोड़े के डर से भाग जाएगा। लेकिन हुआ कुछ और ही।
कुत्ता ने जम के दौड़ाया
जिलियन को बिल्कुल इस बात का अंदाजा नहीं था कि आखिर वो कुत्ता किसका है और वहां क्या कर रहा है।
वो इस बात से और भी ज्यादा डर गई थी कि आखिर वो घोड़े के पीछे बिना बात के क्यों पड़ा हुआ है।
वो इतना सोच ही रही थी कि तभी कुत्ते ने जोरों से घोड़े को दौड़ाना शुरू कर दिया।
घोड़े पर बैठी जिलियन घोड़े के जरूरत से ज्यादा तेज दौड़ने पर खुद को संभान नहीं पाई और जबरदस्त तरीके से गिर पड़ी।
खूब लगी चोटें
जिलियन को घोड़े से गिरने के बाद इतनी चोटें लगी कि उसकी पैरों और रीढ़ की हड्डियां भी बुरी तरह से चोटिल हो गई।
कई दिनों तक भी जब चोटें ठीक नहीं हुई और जिलियन को चोटों की वजह से सेक्स करने में दिक्कत आने लगी, तो वो इस बात से कुछ ज्यादा ही नाराज रहने लगी।
सेक्स लाइफ डिस्टर्ब होने के बाद जिलियन ने पता लगाया कि आखिर जो कुत्ता उस दिन उसके पीछे पड़ गया था, वो था किसका?
पहुंचाया कोर्ट
उसे पता लगा कि उस कुत्ते का मालिक फिलिप टेरी नाम का शख्स है। अपने कुत्ते को अकेला छोड़ने के जुर्म में और कुत्ते की वजह से सेक्स लाइफ डिस्टर्ब होने के लिए महिला ने फिलिप पर केस ठोंक दिया।
उसने इस पूरे मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कुत्ते के साथ- साथ मालिक को भी उसका सेक्स लाइफ खराब करने के लिए सजा मांगी है।
पति-पत्नी ने ऐसी जगह छुपाए रूपए, सुनकर हंस पड़ेंगे आप!