दिल टूटने पर लोगों को दुखी होते या डिप्रेशन में जाते तो कई बार देखा होग। लेकिन कारू में तो एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक 25 साल की लड़की ने शादी से इनकार करने वाले प्रेमी के ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया।
क्रेजीन्यूज 24 के अनुसार, गुस्से में तो इंसान कई बार कुछ भी कर बैठता है। बहरहाल इस महिला को सजा मिली है और आने वाला एक साल जेल में ही काटना होगा।
यह घटना तब घटी जब विक्टोरिया का प्रेमी रॉनल्ड उससे मिलने घर गया और कुछ देर बाद सो गया। नैना उससे नाराज थी कि वह उससे शादी नहीं कर रहा है तो नैना ने सोते हुए बॉयफ्रेंड पर ही खौलता तेल उड़ेल दिया।
पुलिस ने नैना को हिरासत में ले लिया है जहां नैना ने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया है और उसे एक साल कैद की सजा सुनाई गई है।