फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की वजह से ही कुंवारा रह गया ये बेचारा

Mon, 26 Aug 2013 09:07 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आप सोच रहे होंगे कि भला औरतों की वजह से कोई कुंवारा कैसे रह सकता है? लेकिन यकीन कीजिए, ये बेचारा औरतों के कारण ही कुंवारा रह गया और इसकी शादी होते-होते रह गई।
विज्ञापन


दरअस, ये शख्स महिलाओं से दोस्ती गांठने में काफी कुशल है और इसी वजह से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इसकी सहेलियां हैं। इसका पता जब इस शख्स की मंगेतर को चला तो उसने शादी से इनकार कर दिया।


सऊदी अरब की इस महिला ने अपनी सगाई सिर्फ इसलिए तोड़ दी, क्योंकि उसके होने वाले पति की सोशल मीडिया पर काफी लड़कियों से दोस्ती थी। इस लड़की ने शादी के लिए अंतिम निर्णय लेने से पहले उस लड़के के बारे में पूरी तफ्तीश की।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, उसने फेसबुक पर उसके दोस्तों के कमेंट देखे, फ्रेंडलिस्ट देखी। जिसमें ज्यादातर नाम लड़कियों के ही थे। जिसके बाद उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

एक ओर जहां कुछ लोग लड़की के इस फैसले की काफी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर दोस्तों की संख्या और उनके महिला होने से किसी के बारे में फैसला नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें